मणिपुर के दो जिलों में जबरन वसूली में संलिप्तता के आरोप में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को सुरक्षा बलों को गिरफ्तार किया है। राज्य के तीन घाटी जिलों से अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया गया। पुलिस ने बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के थोंगखोंग लक्ष्मी बाजार से प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो जबरन वसूली में संलिप्त था।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सदस्य को मंगलवार को इंफाल पूर्व जिले के खाबेइसोई इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसी दिन, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के एक अन्य सक्रिय सदस्य को इंफाल पूर्व जिले के कोंगपाल कोंगखाम लेइकाई से गिरफ्तार किया गया।

बुधवार को सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान थौबल जिले के हेइरोक पार्ट-2, खंगाबोक महादेवा चिंग क्षेत्र से विस्फोटक और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। इस अभियान के दौरान दो हथगोले, विभिन्न हथियार आदि जब्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights