कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार (15 मई) इंदौर पहुंचे. उन्होंने भोजशाला मामले में आए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरे निर्णय का गहराई से अध्ययन किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया संविधान, नियमों और परंपराओं के अनुसार तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भोजशाला एएसआई संरक्षित स्थल है और इससे जुड़े कई धार्मिक मामले पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं, इसलिए अंतिम निर्णय सर्वोच्च न्यायालय ही करेगा.

दिग्विजय सिंह ने आगे यह भी कहा कि सामाजिक सौहार्द के इस संवेदनशील दौर में किसी एक समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं है. उन्होंने कानून के दायरे में रहकर निर्णय लेने की बात दोहराई.

युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा धोखा- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने नीट परीक्षा को लेकर कहा कि NEET में धांधली रोकने के लिए समिति ने विस्तृत रिपोर्ट दी थी, लेकिन सरकार ने उस पर कार्रवाई नहीं की. बार-बार NEET में हो रहे घोटाले युवाओं के भविष्य के साथ सबसे बड़ा धोखा हैं. छोटे लोगों को पकड़ा जा रहा है, जबकि असली ‘बड़ी मछलियां’ अब भी बाहर हैं. प्रधानमंत्री तुरंत शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें और NTA चेयरमैन को हटाया जाए. देश के लाखों छात्रों की मेहनत दांव पर है, अब जवाबदेही तय करना जरूरी है.

भारत की बिगड़ती जा रही अर्थव्यवस्था- दिग्विजय सिंह

वही पेट्रोल डीजल के बड़े दामों को लेकर कहा कि पीएम मोदी ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था. 2014 में अब वे खुद कह रहे है कि अच्छे दिन नहीं है और हर तरह से हम लोगों पर संकट है पेट्रोल महंगा, डीजल हर चीज महंगी हो गई है. पहले तो कहते थे कांग्रेस के लोग मंगलसूत्र चुराकर ले जाएंगे अब तो कह दिया न तो सोना खरीदो न विदेश जाओ तेल कम खाओ भारत की विकसित भारत की बात करते थे. आज पूरे ट्रैक से भारत की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है, कहते थे रुपया की कीमत गिर रही है मैं उसे रोकूंगा लेकिन हमारे रु. कीमत में जो गिरावट आई है इतिहास में कभी नहीं आई. बेरोजगारी मिटी नहीं है महंगाई बढ़ती चली जा रही है. गरीब-गरीब होता जा रहा है कुछ चंद लोग अमीर होते जा रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights