भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव को कवर करने वाले पत्रकारों पर मीडिया जिहाद का आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया जिहाद शब्द इजाद करते हुए इसका अर्थ सबसे अधिक झूठ फैलाना बताया और मुरादाबाद उपचुनाव कवर करने वाले पत्रकारों की सूची जारी की।

त्रिपाठी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मुरादाबाद को कवर करने वाले पत्रकारों की सूची देखिए, जहां से संपादित वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से उत्तर प्रदेश उपचुनाव में सबसे अधिक झूठ फैलाया गया।

उन्होंने अपने पोस्ट के साथ हैशटैग मीडिया जिहाद का इस्तेमाल किया, जिसमें विभिन्न मीडिया संस्थानों से नौ सीट पर 20 नवंबर को हुए उपचुनाव को कवर करने वालों की सूची भी थी। उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव अनिल यादव ने कहा कि इस सूची में मुस्लिम पत्रकारों के नाम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights