लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की अगली सूची पर विचार मंथन के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक शनिवार शाम को हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों की अगली सूची पर मुहर लगाई जाएगी।

ज्ञात हो कि भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 195, दूसरी लिस्ट में 72, तीसरी लिस्ट में 9 और चौथी लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम की घोषित की है। पार्टी अब तक कुल अपने 291 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। हालांकि, इनमें से 2 उम्मीदवारों ने बाद में चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता जता दी थी।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की चौथी सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम को ऐलान किया है। इसमें तमिलनाडु और पुडुचेरी के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसके अलावा तमिलनाडु के लिए 15 नामों का एलान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights