मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर ‘समर्पण’ द्वारा आयोजित वाटर कूलर लोकार्पण एवं इंटरैक्ट चार्टर डे कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्या दुर्गेश नंदिनी कौशिक एवं रो. नीरज कौशिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों के इन्ट्रेक्ट क्लब का चार्टर डे भी मनाया गया। इट्रेक्ट क्लब के बच्चों को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की गई जिसका उद्देश्य बच्चों को सही मार्ग पर प्रशस्त करना है। ठंडे पानी की मशीन (वाटर कूलर) का लोकार्पण रोटेरियन नितिन अग्रवाल (सीए, मंडलाध्यक्ष) के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रो. नियम शर्मा, रो. नीरज कौशिक एवं रो. अंकित मोहन रहे। इसके अतिरिक्त रो. विकास भार्गव, रो.अंकुश अग्रवाल एवं रो. अंशुल मित्तल सहित रोटरी क्लब की समस्त टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक शोभित एवं प्रधानाचार्या डॉक्टर वंदना शर्मा द्वारा रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights