बिहार में पूर्वी चंपारण जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई हैं, जहां भांजी की शादी में आए एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के के मधुबन थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एक घर से शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के गिद्धमिशनी गांव निवासी सुनील कुमार (32) के रूप में हुई है। कुछ दिन पूर्व सुनील अपनी बहन के घर परिवार के साथ भांजी की शादी में शामिल होने आया था। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच मधुबन थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

23 मई को हुई थी भांजी की शादी
बताया जाता है कि 23 मई को सुनील की भांजी की शादी हुई। विदाई के बाद भी रिश्तेदार घर में मौजूद थे। सुनील के मामा का घर और बहन का ससुराल एक ही गांव में है। रविवार को सुनील का उसकी पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद वह घर से निकल गया। देर रात तक जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights