बिहार में सारण जिला के परसा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शंकरडीह गांव निवासी युवक चंदन कुमार अपनी 52 वर्षीया मां नैना देवी के साथ मोटरसाइकिल से सवार होकर छपरा व्यवहार न्यायालय आ रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में नैना देवी की मौत हो गई है, जबकि उसके पुत्र को गम्भीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में घायल पुत्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights