पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस की बिहार इकाई के पूर्व नेता असित नाथ तिवारी मंगलवार को फिर वापस विपक्षी दल में शामिल हो गए। राज्य कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार ने असित नाथ को फिर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

जब लड़की जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी, तब…- असित नाथ तिवारी

वहीं, इससे एक दिन पहले तिवारी ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान तिवारी ने कहा कि वह मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी मौत की घटना को लेकर भाजपा नेतृत्व की असंवेदनशीलता से निराश हैं। तिवारी ने आरोप लगाया,”जब लड़की जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी, तब मैंने भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से फोन करके बात की ताकि उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके, तो उन्होंने मुझ पर कटाक्ष करते हुए कहा, आप पत्रकार नहीं हैं। हर सरकारी अस्पताल में ऐसे कई जरूरतमंद लोग हैं।”

तिवारी ने आरोप लगाया, “जब मैंने अपने फेसबुक पेज पर अपना गुस्सा जाहिर किया, तो जायसवाल ने मुझ पर पोस्ट हटाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की। यहां तक ​​कि (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कई बार के सांसद) संजय जायसवाल जैसे वरिष्ठ नेता को भी वह पोस्ट हटाने के लिए मजबूर किया गया, जिसमें उन्होंने लड़की के मामले से निपटने के तरीके की आलोचना की थी।” तिवारी के दावे पर टिप्पणी के लिए न तो दिलीप जायसवाल और न ही संजय जायसवाल उपलब्ध थे। तिवारी ने पिछले साल अप्रैल में “व्यक्तिगत कारणों” का हवाला देते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी। हालांकि, एक महीने बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights