मुजफ्फरनगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में जय समता पार्टी (जसपा) परिवार द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, जोश और समता का संदेश साफ तौर पर देखने को मिला। कार्यक्रम का नेतृत्व जय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नील कुमार ने किया, जबकि युवा फायर ब्रांड नेता अमन बंसल एवं युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवराज वर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।बकार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संविधान की रक्षा और सामाजिक समता बनाए रखने की शपथ ली। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस आयोजन में नील कुमार, अमन बंसल, देवराज वर्मा, अमित बंसल, पुष्पलता, पूनम, सरिता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में जय समता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था और “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights