गाजियाबाद में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली गेट इलाके में पंजाब केसरी के पत्रकार पर देर शाम जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है, जिससे मीडिया जगत में आक्रोश फैल गया है।

बता दें कि एक दर्जन से ज्यादा धर्म विशेष के लोगों ने पत्रकार को घेरकर हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्रकार आकाश गर्ग के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। जिससे उनको गंभीर चोटें आईं। घायल पत्रकार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमले की पूरी वारदात कैद बताई जा रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद संबंधित पुलिस अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस हमले के बाद गाजियाबाद के पत्रकारों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या शहर में मीडिया कर्मी भी सुरक्षित हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights