नागल(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर जनपद की थाना नांगल पुलिस टीम ने मात्र 12 घण्टे में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। शनिवार को वादी की लिखित तहरीर बावत अभियुक्त संकित पुत्र सतपाल निवासी पीरड थाना नांगल जिला सहारनपुर के द्वारा वादिया की नाबालिग पुत्री के साथ गलत काम करने के सम्बन्ध में थाना नांगल पाक्सो एक्ट मामला पंजीकृत कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक नागल को आदेश-निर्देश दिये गये। आदेश के अनुपालन में में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा।नागल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना नांगल पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 12 घण्टे में दुष्कर्म के मामलें में वांछित अभियुक्त संकित पुत्र सतपाल निवासी पीरड थाना नांगल जिला सहारनपुर को ग्राम पीरड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नामः-

1.प्रभारी निरीक्षक रमेश चन्द्र सिंह थाना नांगल जनपद सहारनपुर

2.उ0नि0 सुभाष सिंह थाना नांगल जनपद सहारनपुर

3.है0का0 फसीह अकरम थाना नागल सहारनपुर

4.का0 सद्दाम हुसैन थाना नांगल सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights