बिहार के जमुई से हृदय विदारक घटना की खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक महिला ने अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। वहीं इस घटना में एक बेटे और बेटी की जान चली गई जबकि मां और एक बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत छप्परडीह गांव की है। 5 वर्षीय बेटे आमीर और 7 वर्षीय बेटी आलिशा की इस हादसे में मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मो. शमशीर की पत्नी रुबिशा खातून ने घरेलू कलेश के चलते यह खौफनाक कदम उठाया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात रुबिशा खातून अपने तीन बच्चों संग कुएं में कूद गई। वहीं जब घटना के बारे में आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। लोगों ने कुएं में उतरकर रुबिशा खातून और उसकी एक बच्ची को बचा लिया। वहीं दो बच्चों की जान चली गई। इस घटना से पूरे गांव मेंं शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights