झारखंड के चतरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक का पानी भरे पत्थर खदान से तैरता हुआ शव बरामद किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क को किया जाम
मामला जिले के रक्सी गांव का है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच 8 दिनों बाद सदर थाना क्षेत्र के धमनिया स्थित पत्थर माइंस के गहरे पानी भरे गड्ढे में युवक का तैरता हुआ शव मिला। शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने चतरा–चौपारण मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझा कर जाम हटाया
परिजनों का का कहना है कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने सत्यम की खोज के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रेम-प्रसंग के कारण सत्यम की हत्या कर शव को माइंस में फेंक दिया गया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझा कर जाम हटाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights