चाय पीने के शौकीन लोगों को बहाना ढूंढने की जरूरत ही नहीं पड़ती. सुबह की शुरुआत हो, ऑफिस ब्रेक हो या दोस्तों की गपशप, हर मौके पर चाय तैयार रहती है. कई लोग तो दिनभर में 5 कप से भी ज्यादा चाय पी लेते हैं. ऐसे में अक्सर लोग चाय पीने की आदत को बहुत ही नॉर्मल मानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी महसूस किया है कि चाय पीने के बाद भूख थोड़ी कम लगती है? कई लोग मानते हैं कि चाय भूख दबा देती है. अक्सर हमारे बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना है कि ज्यादा चाय भूख मार देती है. हालांकि, यह सच है या सिर्फ एक सच्चाई जैसा लगने वाला मिथक? इसको लेकर डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी का कहना है कि चाय में मौजूद कैफीन और एपिग्लोकैटेचिन जैसे तत्व भूख लगने वाले हार्मोन को कम करते हैं.

क्या चाय सच में भूख मारती है?

एक रिसर्च के मुताबिक, चाय पीने से सच में भूख मरती है. अगर यह आदत कंट्रोल नहीं की जाती तो काफी हद तक भूख को दबा सकती है. यह हर किसी पर एक जैसा असर नहीं करती और यह स्थायी भूख कम होने जैसा नहीं है. इसका असर काफीन आधारित है, जो चाय का एक मुख्य घटक है.

क्या कुछ ना खाना वजन घटाने में मदद करता है?

कुछ स्टडीज में पाया गया है कि कैफीन आधारित ड्रिंक्स थोड़ी देर के लिए भूख को कम कर सकते हैं और इससे कैलोरी बर्न भी थोड़ी बढ़ सकती है. ऐमें यह असर बहुत कम और अस्थायी होता है. इसलिए सिर्फ चाय पीने से या भूख ना लगने से वजन कम हो जाएगा. ऐसा होना संभव नहीं है, इसके साथ आप एक्सरसाइज जरूर करें.

क्या हर तरह की चाय भूख दबाती है?

  • काली चाय भूख को थोड़ी देर के लिए दबा सकती है, लेकिन स्थायी असर नहीं. इसलिए इसे नियमित रूप से पिया जा सकता है.
  • हरी चाय में भी कैफीन होता है, लेकिन मात्रा थोड़ी कम होती है. इससे भूख को दबाने पर हल्का असर दिख सकता है.
  • बिना कैफीन वाली हर्बल चाय जैसे पुदीना, अदरक, लेमनग्रास आदि. ये भूख कम नहीं करतीं, बल्कि पाचन में मदद कर सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights