नीरज प्रजापति

निःशुल्क योग शिविर में सैकड़ो योग साधको ने सम्मिलित होकर स्वास्थ्य लाभ उठाया।

शामली। जनकल्याण याेग सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नौ कुआं रोड पर स्थित निःशुल्क भूमिया खेड़ा मन्दिर शाखा पर  “हर रविवार याेग शिविर” कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो योग साधक सम्मिलित हुए। जनकल्याण योग सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कोरियर,महामंत्री कुलश्रेष्ठ सैनी, संगठन मंत्री सुनीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया।योग शिविर में जोड़ो के दर्द, क़मर दर्द, सर्वाइकल, एवम साइटिका के रोगों के निवारण पर विशेष योग कराए गए। उपस्थित सभी साधकों ने बड़े ही उत्साह के साथ योग किया और स्वास्थ्य लाभ उठाया । सह केंद्र प्रमुख अमन गोयल ने खड़े होकर सूक्ष्म क्रियाए करायी। महामंत्री कुलश्रेष्ठ सैनी ने ताड़ासन ,शवासन अच्छी प्रकार से कराया। केंद्र प्रमुख संजय गर्ग ने मरकट आसन व सेतुबंध आसन का अभ्यास कराया । डॉक्टर नरेश सैनी ने भुजंगासन व शलभ आसन कराया ।हमारे संगठन मंत्री सुनीत गुप्ता ने हंसी, प्राणायाम,ध्यान कराया और योगगीत भी सुनाया। अंत में प्रसाद वितरण का कार्य हमारी नियमित योग साधिका मंजू नामदेव बहिन की ओर से किया गया।संदीप मित्तल का याेगसाधको की संख्या बढ़ाने में विशेष योगदान रहा।काफी संख्या में जिनमें अरविन्द कौशिक , देशपाल, रामकुमार चक्की वाले, पंकज, अरुण, रूपेश नामदेव, महिपाल सैनी , वंश मित्तल, रेखा नामदेव, मधु नामदेव, स्वाति नामदेव आदि साधक उपस्थित रहे । योग शिविर का समापन वंदे मातरम के जय घोष के साथ किया गया।उक्त कार्यक्रम में ‌सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights