घर में घुसकर चार लोगों ने डंडों और धारदार हथियार से पीटकर महिला सहित चार लोगों को लहुलूहान कर दिया था‌, जिसमें पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गांव ताजपुर निवासी मुकेश पाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोसी मैनपाल, उसकी पत्नी अनीता, सत्यम और शिवम एक दिसंबर को सुबह हाथों में डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आये और मारपीट शुरू कर दी, जिसमें मुकेश, उसकी पत्नी बेबी, पुत्री सपना व पुत्र शंकर घायल हो गए। सपना को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सभी हमलावरों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार को पुलिस ने फरार आरोपी मैनपाल को हाईवे के ताजपुर कट से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights