आजादी के सात दशक से ज्यादा समय बीत जाने और स्वास्थ्य योजनाओं व बजट के बावजूद देश की महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी आज भी एक बड़ी समस्या है। हाल ही की रिपोर्ट के अनुसार, 15-49 साल की करीब 55.3% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं।

कुछ राज्यों में स्थिति और भी खराब हुई

पिछले 20 साल में कई राज्यों में महिलाओं में एनीमिया बढ़ी है। पंजाब में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, यहां 20 साल में एनीमिया की दर में 54.4% का उछाल आया। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर: 26.4% बढ़ी, गुजरात: 17.5% बढ़ी, पश्चिम बंगाल: 12.9% बढ़ी, दिल्ली: 12.6% बढ़ी, महाराष्ट्र: 11.9% बढ़ी, हरियाणा: 7.6% बढ़ी।वहीं, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में मामूली सुधार देखा गया।

राज्य 2005-06 2026 रिपोर्ट स्थति
पंजाब 38% 58.7% +54.4%
हरियाणा 56.1% 60.4% +7.6%
दिल्ली 44.3% 49.9% +12.6%
गुजरात 55.3% 65% +17.5%
महाराष्ट्र 48.4% 54.2% +11.9%
छत्तीसगढ़ 57.5% 60.8% +5.7%
राजस्थान 53.1% 54.4% +2.4%
झारखंड 69.5% 65.3% -6%
बिहार 67.4% 63.5% -5.7%
मध्य प्रदेश 56% 54.7% -2.3%

लद्दाख में सबसे गंभीर स्थिति

देश में सबसे ज्यादा लद्दाख में महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, यहां 92.8% महिलाएं प्रभावित हैं। अन्य प्रभावित राज्य हैं:

  • पश्चिम बंगाल: 71.4%
  • त्रिपुरा: 67.2%
  • असम: 65.9%
  • जम्मू और कश्मीर: 65.9%

हालांकि, लक्षद्वीप (25.8%), नागालैंड (28.9%), मणिपुर (29.4%) और केरल (36.3%) में स्थिति बेहतर है।

महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन अपराध बढ़े

पिछले 5 साल में महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन अपराध और सोशल मीडिया से जुड़े मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है।

  • 2021 में कुल शिकायतें: 72,301
  • 2025 में बढ़कर: 1,73,766

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फर्जी प्रोफाइल और दूसरे के नाम से बनाए गए अकाउंट के मामलों में हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights