बिहार के सारण जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां करंट लगने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

शरीर पर गिर गया पंखा और…
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि दरियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी विनोद महतो की पत्नी ज्ञानती देवी (45) अपने घर में खाना बनाने के दौरान स्टैंड पर लगे पंखे को अपने समीप खींच रही थी। इसी दौरान वह पंखा उनके शरीर पर गिर गया। इस दौरान विद्युत स्पर्शाघात से उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरी घटना में दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर तिवारी टोला गांव निवासी कासिम अंसारी का पुत्र अहमद अंसारी (25) विद्युत स्पर्शाघात से झुलस गया। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इन मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights