कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ मामले से जुड़ी खबरों की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता नहीं, अदाणी की रिहाई का सौदा किया है। खबरों में दावा किया गया है कि अमेरिकी अधिकारी भारतीय अरबपति अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अदाणी समूह ने अतीत में लगे सभी आरोपों को खारिज किया था।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”’कंप्रोमाइज्ड, पीएम’ ने व्यापार समझौता नहीं, अदाणी की रिहाई का सौदा किया।” कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि अब यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्यों सहमत हुए और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका के बीच उस बेहद निराशाजनक और एकतरफा व्यापार ‘डील’ को क्यों स्वीकार किया, जो वास्तव में अमेरिका के पक्ष में एकतरफा सौदा था। यह भी साफ हो गया है कि उन्होंने 10 मई 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के आगे झुकते हुए, राष्ट्रीय हित के बजाय उनके दबाव में ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया।” उन्होंने सवाल किया, ”प्रधानमंत्री आखिर और कितना समझौता करेंगे?”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights