सहारानपुर(मनीष अग्रवाल)। जिलाधिकारी मनीष बंसल सहारानपुर के दिशा निर्देश पर अवैध खनन की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने राजस्व टीम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव के साथ संयुक्त रूप से अवैध खनिज परिवहन के विरूद्ध चिलकाना क्षेत्र में कल रात शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध खनन से भरे 12 वाहनों को माईनिंग टैग न होने, ओवरलोड तथा नम्बर प्लेट से छेड-छाड करने के कारण तत्काल सीज कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया। साथ ही रेकी कर 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त थाना गागलहेडी क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन / परिवहन करने वाले 03 ट्रैक्टर ट्रालियों तथा 01 जे०सी०बी० मशीन को सीज कर दिया गया है। वही उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार ने अवगत कराया कि अवैध खनिज परिवहन के विरूद्ध यह अभियान जारी रहेगा। यह भी अवगत कराया कि ऐसे खनन वाहन जिनके द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में दिये गये नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, के विरूद्ध लगातार चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights