: भारतीय कॉर्पोरेट जगत के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया है। ‘रेमंड’ (Raymond) को दुनिया का सबसे बड़ा फैब्रिक ब्रांड बनाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का बीते दिन निधन हो गया था। एक समय 12,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक रहे सिंघानिया की कहानी जितनी कामयाबी के शिखर पर रही उसका अंत उतना ही भावुक कर देने वाला था। आइए जानतें हैं कि वे दुनिया के दूसरे सबसे बड़े किस घर में रहते थे और उस घर की कीमत कितनी है?

फर्श से अर्श तक का सफर

1980 के दशक में जब विजयपत सिंघानिया ने कमान संभाली तब रेमंड महज एक साधारण कपड़ा मिल थी। उनकी दूरदर्शी सोच ने इसे एक ग्लोबल ब्रांड बना दिया। उन्होंने पारंपरिक बिजनेस को आधुनिक रिटेल और हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग से जोड़ा। आज दुनिया भर के वार्डरोब में रेमंड का जो सूटिंग फैब्रिक पहुंचता है उसकी नींव विजयपत सिंघानिया ने ही रखी थी।

जेके हाउस: एंटीलिया से भी ऊंची है यह इमारत

विजयपत सिंघानिया की रईसी का सबसे बड़ा गवाह मुंबई के ब्रीच कैंडी इलाके में स्थित उनका घर ‘जेके हाउस’ (JK House) है। लगभग 6,000 करोड़ रुपये की कीमत वाला यह घर देश की दूसरी सबसे महंगी प्राइवेट प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट्स के अनुसार 30 मंजिला यह इमारत ऊंचाई के मामले में मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ को भी पीछे छोड़ती है। 16,000 वर्ग फुट में फैले इस महल में एक निजी हेलीपैड, हाई-टेक स्पा, दो स्विमिंग पूल और एक विशाल प्राइवेट लाइब्रेरी है, जहाँ सिंघानिया परिवार के दशकों पुराने इतिहास को सहेजा गया है।

PunjabKesari

12 हजार करोड़ की नेटवर्थ और वो एक फैसला

विजयपत सिंघानिया एक दौर में भारत के सबसे रईस व्यक्तियों में शुमार थे। उनकी कुल संपत्ति 12,000 करोड़ रुपये से अधिक थी। लेकिन साल 2015 उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उन्होंने अपनी कंपनी के पूरे शेयर (करीब 37% हिस्सेदारी) अपने बेटे गौतम सिंघानिया के नाम कर दिए थे। उस समय उन शेयरों की कीमत ही 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। इस फैसले के बाद उनके और उनके बेटे के बीच उपजे कानूनी विवादों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

एक युग का अंत

विजयपत सिंघानिया सिर्फ एक बिजनेसमैन नहीं थे वे एक साहसी पायलट भी थे जिन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाए थे। उनका जाना भारतीय उद्योग जगत के लिए एक ऐसी अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई नामुमकिन है। ‘द कंप्लीट मैन’ (The Complete Man) का विज्ञापन देने वाले इस शख्स का जीवन खुद में एक पूरी किताब जैसा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights