सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)।

एसएसपी आशीष तिवारी सहारानपुर ने बताया की पुलिस दीपावली के दृष्टिगत सहारनपुर पुलिस द्वारा पटाखा निर्माण व बिक्री पर सख़्त निगरानी“सुरक्षित एवं नियमसम्मत दीपावली पर सहारनपुर पुलिस ने सी-प्लान के तहत पटाखा निर्माण और बिक्री पर रखी कड़ी नज़र” रख रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में पटाखों के निर्माण व बिक्री पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दिनांक 07.10.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा कैम्प कार्यालय पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी (मीटिंग) आयोजित की गई। इस गोष्ठी में आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु विशेष रणनीति बनाई गई तथा अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश

•जनपद के सभी थानों की पुलिस को अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण की सघन चेकिंग करने के आदेश।
•सी-प्लान के तहत प्रत्येक क्षेत्र में आरक्षियों से निरंतर निगरानी व संपर्क करने के निर्देश।
•वैध लाइसेंसधारक विक्रेताओं और निर्माताओं का सत्यापन करने पर जोर।
•पटाखों के भंडारण व बिक्री के स्थानों पर सुरक्षा मानकों व अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश।
•नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के आदेश।
निगरानी की व्यवस्था
•पुलिस द्वारा सी-प्लान के अंतर्गत सभी आरक्षियों द्वारा क्षेत्र के पटाखा निर्माण व बिक्री स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
•आरक्षियों द्वारा संबंधित व्यक्तियों को फोन कर स्थिति की जानकारी ली जा रही है तथा अवैध पटाखा निर्माण/भंडारण/बिक्री पर विशेष नज़र रखी जा रही है।
सहारनपुर पुलिस का संदेश

“जनपद में दीपावली को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस पूर्ण रूप से सतर्क है। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या डायल 112 पर दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights