पीसीएस सेवा से इस्तीफा देने के बाद सुर्खियों में आए बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शहर पहुंचे। कैंट क्षेत्र स्थित परशुराम धाम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी। मंदिर परिसर में समर्थकों की भीड़ जुटी रही। फूल-मालाओं से स्वागत के बीच अग्निहोत्री ने संकेत दिया कि वे जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे।

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था आम जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पा रही है। ऐसे में एक नए विकल्प की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से परामर्श लेकर पार्टी का नाम, संविधान और प्रारूप तैयार किया जा रहा है। उनके अनुसार अगले 20 से 25 दिनों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights