मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केन्द्र, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में बाल विवाह की रोकथाम की जागरूकता के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ0 सतेन्द्र कुमार चौधरी, सब-इन्स्पेक्टर जगतसिंह, चाइल्ड हेल्प लाईन के सदस्य सचिन कुमार, धनीराम एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सिविल जज डॉ0 सतेन्द्र कुमार ने बताया कि यदि आप और हम कही भी अपराध होते हुए देखते है तो उसके खिलाफ तुरन्त आवाज उठायें। बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जो न केवल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रभावित करती है, बल्कि उनके भविष्य को भी अंधकारमय बना देती है। यह कानूनन दंडनीय अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत बाल विवाह करने, करवाने या इसमें सहयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। अतः समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा का विरोध करें और अपने आसपास होने वाले बाल विवाह की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों या चाइल्ड हेल्प लाईन नं0- 1098 पर सूचित करें। बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें एवं उनके अधिकारों की रक्षा करें।
जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण विकास समाज विकास केन्द्र सचिव मेहचन्द ने कहा कि संस्था भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है और जनपद मुजफ्फरनगर के शासन व प्रशासन के साथ सदैव अग्रणीय भूमिका में रहेगी। अक्षय तृतीया पर कहना चाहते है कि बाल विवाह अपराध है, चुप्पी भी अपराध है इसलिए किसी भी अपराध के खिलाफ चुप मत रहिये, आवाज उठाइयें। संस्था द्वारा बाल विवाह जैसे कुरीति को समाप्त करने के लिए विद्यालय की छात्राओं द्वारा बाल विवाह नुक्कड नाटक एवं भाषण दिये, जिनकों प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर उत्साहवर्धन किया। जगत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, प्रशासन महिलाओं एवं बालकों की सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा हेल्प लाईन नं0-1098, 112, 1090 आदि के बारे में जागरूक किया और समस्त विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन जैसे- हेलमेट, शीटबेल्ट का उपयोग सदैव करें और समाज को भी जागरूक करें। प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं समाज हित में शिक्षा क्षेत्र में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम होते रहने चाहिए एवं दोबारा इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पैरालीगल वोलिन्टियर गौरव मलिक ने किया। कार्यक्रम में हैड कॉस्टेबल प्रवीन, राहुल, अहसान, शिक्षक नितिन बालियान, शुभम कुमार, मनोज त्यागी, रूपेश कुमार, अमित शर्मा, रजनी शर्मा, आकांक्षा शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights