सहारनपुर / रविवार को थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत टैगोर गार्डन में मोटरसाईकिल सवार कुछ युवको ने मुंह पर कपड़ा बांधकर वहां दो व्यक्तियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। जिसके सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को वादी शान्तनु पुत्र कैलाश नाथ जायसवाल नि० विनय विहार हिम्मतनगर ने लिखित तहरीर देकर कुछ युवकों विनित उर्फ कागंडा पुत्र विनोद,मोन्टी शिशोदिया पुत्र प्रितम सिंह,करन बाल्मिकी पुत्र संदिप, रोहित उर्फ लेफटी पुत्र बबिल कुमार, हिमाशु उर्फ हिटलर पुत्र सुरेन्द्र तथा 10 अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी, डंडे, सरिया व तमंचों से लैस होकर वादी पर मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायर करने के सम्बंध में थाना सदर पर मामला दर्ज कराया था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में
थाना प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार कपिल देव के कुशल नेतृत्व में बुधवार को पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त में एक वांछित अभियुक्त आशीष बत्रा पुत्र राकेश कुमार निवासी मौहल्ला टैगौर गार्डन को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम मे उ०नि०अंकित कुमार,का०रवि राठी थाना सदर बाजार सहारनपुर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights