सहारनपुर जिले से एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां पर थाना सदर बाजार पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी शादी करने के लिए फर्जी दरोगा बना था। उसने लड़की वालों से झूठ बोला, एक वर्दी खरीदी और फर्जी दरोगा बन गया। उसने कहा कि वो पुलिस में भर्ती हो गया है। लड़की वालों को भी उसके झूठ पर भरोसा हो गया था, लेकिन उसकी एक चूक से उसकी पोल खुल गई।

लड़की वालों को हो गया झूठ पर भरोसा  
पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने वर्दी पहने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान मोहम्मद कासिम पुत्र पुत्तन निवासी जसनपुर, थाना शेरगढ़, जिला बरेली के रूप में हुई। थाना प्रभारी कपिल देव के अनुसार आरोपी को खलासी लाइन से लकड़ी के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से दरोगा की वर्दी बरामद हुई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी जिस लड़की को पसंद करता था, उसके परिवार वाले उसकी शादी पुलिस वाले के साथ करना चाहते थे। इस पर कासिम ने एक वर्दी खरीदी और झूठ बोल दिया कि वह पुलिस में भर्ती हो गया है।  हैरान कर देने वाली बात यह है कि कासिम के इस झूठ पर किसी को शक भी नहीं हुआ और लड़की वाले भी उसे असली दरोगा मानने लगे।

ऐसे खुली फर्जी दरोगा की पोल…
दोनों के रिश्ते की जब बात आगे बढ़ी तो परिवार वालों ने लड़के से मिलने की बात कही। लड़की पक्ष पीलीभीत का रहने वाला है। परिवार से मिलने की बात हुई तो युवक ने अपनी पोस्टिंग सहारनपुर में बताते हुए लड़की पक्ष को सहारनपुर बुला लिया। यहां युवक ने लड़की पक्ष को कोर्ट रोड पर कचहरी चौक पर बुलाया। इसी चौक पर दोनों पक्षों के बीच बात हो रही थी। कासिम के पिता भी यहीं आ गए थे। इसी दौरान कचहरी गेट पर तैनात एक दरोगा को शक हुआ। उसने देखा कि जो वर्दी पहने युवक कुछ लोगों से बातचीत कर रहा है, उसकी र्दी कुछ ठीक नहीं लग रही है, स्टार भी लटके हुए हैं।

इसी बीच लड़की के परिवार वाले भी दरोगा के पास आ गए और पूछने लगे कि आप कासिम को भी जानते हैं क्या ? यह भी पूछ लिया कि कासिम कितने दिनों से कचहरी गेट पर ड्यूटी कर रहा है। बस इतना पूछना था कि उसका शक यकीन में बदल गया। इसके बाद दरोगा ने कासिम से सवाल किए तो वह इधर-उधर देखने लगा। यहीं से कासिम का झूठ पकड़ा गया। इसके बाद आरोपी को पकड़कर कोतवाली सदर बाजार ले जाया गया। यहां पर कासिम और उसके पिता से पूछताछ की गई और फिर उसको गिरफ्तार कर लिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights