बिहार में सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला का शव फंदे से लटका मिला है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर अवतार नगर इलाके के एक घर से विवाहिता का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान प्रतापपुरा गांव निवासी संजय सिंह की 28 वर्षीय पत्नी पूजा देवी के रूप में की गई है। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

इस सिलसिले में मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। अन्य घरवाले फरार हैं। इस बीच पूजा देवी के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज करने को आवेदन संबंधित थाने में दिया है। आवेदन में कहा है कि उन्होंने वर्ष 2017 में संजय कुमार सिंह के साथ पूजा की शादी की थी। पूजा देवी के ससुराल के समीप रह रहे लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि पूजा की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights