पंजाब के लुधियाना में आज सुबह एक घर के बाहर खून से सना एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जब लोगों ने घर के बाहर शव पड़ा देखा तो उन्होंने शोर मचाया। मृतक की पत्नी ने मौके पर पहुंचते ही अपने पति को पहचान लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना जमालपुर और चौकी मुंडियां की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह मामला चंडीगढ़ रोड स्थित हैप्पी कॉलोनी का बताया जा रहा है, जहां शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान बाबू कांत के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले को हत्या और हादसा—दोनों एंगल से जांच रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights