दादरी थानाक्षेत्र के दादरी में तीन परिवार के दर्जन भर लोग मोमोज खाने से बीमार हो गए और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक चिकित्सा अधिकारी ने यह जानकारी दी। दादरी के प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र के डॉक्टर काशिफ नदीम आलम ने बताया कि आज दोपहर दो बजे से शाम तक दर्जन भर मरीज आए, जिन्हें पेट दर्द, दस्त, सिर दर्द और बुखार है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने एक दुकान से मोमोज खरीद कर खाया था। आलम ने बताया कि मरीजों को उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि यह मामला खाद्या विषाक्ततता को हो सकता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। दादरी के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है उन्होंने बताया कि मोमोज बेचने वाला दुकानदार फरार है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights