मुजफ्फरनगर। जिले के पुलिस महकमे में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार ने एक ही आदेश में 3 निरीक्षकों और 73 उपनिरीक्षकों (कुल 76 अधिकारी) के तबादले कर दिए। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न थानों, चौकियों, शाखाओं और पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। सूची में क्राइम ब्रांच, थाना स्तर, चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन और विशेष शाखाओं से जुड़े अधिकारी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस विभाग में यह फेरबदल यहीं नहीं रुकने वाला है। जल्द ही मुजफ्फरनगर जिले के कई थाना प्रभारियों में भी बदलाव होने की संभावना है।

SSP संजय कुमार ने बताया कि यह तबादले कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, कार्यकुशलता बढ़ाने और पुलिसिंग में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से किए गए हैं। आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights