मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से सुरक्षा बलों ने चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंगड्रेनखोम्बा) का स्वयंभू सेना प्रमुख मोइरंगथेम बिरमानी मेइती भी शामिल है। उन्होंने बताया कि उसे बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले के फुबाला पट्टन से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को थौबल जिले के सलुंगफाम बाजार क्षेत्र से कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान केइशम विल्सन सिंह (18) और थोकचोम सनाथोई मेइती (22) के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि इन पर छोटे व्यवसायों से वसूली करने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के दो सदस्यों के पास से 9एमएम की एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 9एमएम के तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इंफाल पूर्व जिले के खुरई चैरेनथोंग से बृहस्पतिवार को पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (प्रो) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान तेलेम नाओबा सिंह (29) के रूप में हुई है।

इस बीच, चुराचांदपुर जिले के गेलजंग के पास एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक मैगजीन सहित एक एके राइफल और दो हथियार बरामद किए। इसके अलावा, तीन डेटोनेटर, दो रेडियो सेट, एक आईईडी कैप और तीन देसी मोर्टार भी बरामद किए गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights