मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने 60 वर्षीय महिला सहित कम से कम चार लोगों की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घात लगाकर यह हमला मोंगजांग गांव के पास दोपहर दो बजे के आसपास हुआ जब पीड़ित एक कार में यात्रा कर रहे थे।

मोंगजांग चुराचांदपुर शहर से लगभग सात किमी दूर है।

चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि प्रतीत होता है कि चारों लोगों को नजदीक से गोली मारी गई। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों की पहचान अभी नहीं हुई है।

मौके से 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद किए गए।

किसी भी संगठन ने हमले के लिए अब तक जिम्मेदारी नहीं ली है।

इलाके में पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights