उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम व्यक्ति ने मंदिर परिसर में नमाज पढ़ी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू समुदाय में नाराजगी देखने को मिली। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव पापड़ की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो करीब 2 से 3 महीने पुराना बताया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को यह जानकारी दी कि मंदिर के पास सड़क किनारे कुछ लोग खड़े थे, तभी उन्हें यह वीडियो मिला, जिसमें एक व्यक्ति मंदिर परिसर में नमाज पढ़ रहा है। पुलिस ने जब वीडियो की जांच की और उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान की तो पता चला कि वह व्यक्ति अली मोहम्मद (उम्र 60 वर्ष), गांव डहरपुर कला का रहने वाला है।

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई
वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। इसे लेकर माहौल तनावपूर्ण हो सकता था, इसलिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। दातागंज क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी अली मोहम्मद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights