बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर (Tractor) और ट्रक (Truck) के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। इस घटना  के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बमहौर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूसा लदे ट्रैक्टर और ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। 

मृतक की पहचान कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी रमेश राम (28) के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि घायलों को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights