उत्तर प्रदेश के खतौली से भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के रवैये पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता को मतदाता के साथ थाने भी जाना पड़ता है। जिलाध्यक्ष नालायक आदमी है, बेवकूफ है। कार्यकर्ता छोटा हो या बड़ा हो मतदाताओं से वोट मांगने जाता है। मतदाता का काम भी करेगा, थाने में भी जाना पड़ता है।  मुझे कोई माई का लाल नहीं रोक सकता।  मुझे कहकर दिखा दें, इलाज कर दूंगा।

कलेक्ट्रेट में पहुंचे पूर्व विधायक से भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं सुनीता मलिक के विषय में सवाल पूछा गया था। इस पर पूर्व विधायक ने जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी को आड़े हाथों लिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights