–एकांतेश्वर महादेव धाम में गूंजा धार्मिक उत्साह
शाहपुर। क्षेत्र स्थित एकांतेश्वर महादेव धाम में भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था, उत्साह और एकजुटता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण के साथ की गई, जिसके पश्चात विधिवत हवन-पूजन संपन्न हुआ। हवन का आयोजन यजमान पंकज शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी रूपा शर्मा द्वारा विधि-विधान से कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वातावरण भक्तिमय हो उठा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा से आहुति देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

हवन-पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भगवान परशुराम से समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए सामूहिक अरदास भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज को हर परिस्थिति में एकजुट रहना चाहिए और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को बनाए रखने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं युवा समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सौरभ शर्मा, युवा नेता गौरव शर्मा, प्रवीण शर्मा, पंडित बिट्टू शर्मा, पीयूष शर्मा, युवा नेता उत्तम शर्मा, हनी शर्मा, अंकित शर्मा, समाजसेवी हिमांशु शर्मा, हितेश वशिष्ठ, पंडित सोमदत्त शर्मा, विकास शर्मा, युवा नेता अमित शर्मा (गुड़ वाले), पत्रकार भाग्य शर्मा, पत्रकार टोनी शर्मा, अक्षय शर्मा, विशु शर्मा, मिस्टी शर्मा, अमन शर्मा, मनीष शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और समाज की उन्नति के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर समाज की मजबूती और एकता को बनाए रखने का प्रण लिया।
