ताजनगरी आगरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। यहां पर एक चाची का दिल भतीजे पर आ गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए घर से भाग गए। इस घटना के बाद पति शर्मसार हो गया और इस बेवफाई को बर्दाश्त न कर सका। जिसके चलते उसकी कुछ दिनों बाद मौत हो गई। 

दोनों के बीच थे प्रेम संंबंध 
जानकारी के अनुसार, थाना बरहन क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण की 38 वर्षीय महिला अपने ही 24 वर्षीय भतीजे के साथ 8 जून को चली गई थी। परिवार वालों का कहना था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए घर से भाग गए। महिला और उसके पति के दो बेटे और एक बेटी हैं। दोनों की शादी को 25 साल हो गए थे। इसके बाद महिला का प्रेम प्रसंग पति के भतीजे के साथ हो गया। पति ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

हरिद्वार में मिली दोनों की लोकेशन 
महिला के पति ने 12 जून को केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। उनकी लोकेशन हरिद्वार की आई। इस बात की जानकारी होने पर पति पुलिस के साथ वहां पर पहुंचा। तब पत्नी वहां पर मिल गई, लेकिन उसका भतीजा वहां से भाग गया। पुलिस निजी वाहन से उसे लेकर थाना बरहन लौट रही थी। तभी मुजफ्फरनगर के पास पहुंचे तो महिला के पति की तबीयत बिगड़ गई। उसके सीने में दर्ज होने लगा, उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस हिरासत में पत्नी 
पुलिस ने महिला के पति के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। थाने बैठी पत्नी अब अपनी गलती पर पछता रही थी। इस घटना के बार परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights