बिहार में पहले चरण के लिए 6 नवंबर मतदान हो चुके हैं। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को होंगे। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। इससे पहले स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। आरजेडी ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वैशाली जिले के हाजीपुर में मौजूद स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो में एक पिकअप वैन को रात के वक्त स्ट्रांग रूम में जाते हुए दिखाया गया। साथ ही उस गाड़ी के निकलने के समय सीसीटीवी कैमरा ऑफ करने के भी आरोप हैं। क्योंकि जो बड़ी स्क्रीन्स आप देख रहे हैं उसमें एक स्क्रीन बंद है। बाकी स्क्रीनंस चालू और आरजेडी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा भी है। वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्ट्रांग रूम में बारी-बारी से विभिन्न विधानसभाओं का सीसीटीवी बंद कर दिया जाता है। मध्य रात्रि पिकअप वैन यहां घुसती है और निकलती है। हो रहा है। उन्होंने टैग किया है इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को और सवाल पूछा है कि इस पर जवाब दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights