बागपत में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर कुत्ते की मौत पर आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इतना ही नहीं कुत्ते के स्वामी ने ब्रह्मा भोज का भी आयोजन किया। जिसमें ग्रामीण समेत अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने हवन और ब्रह्मा भोज में हिस्सा लेकर कुत्ते की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला बड़ौत थाना क्षेत्र के बिजरोल गांव का है।

बिजरौल निवासी कुसुमलता ने एक कुत्ते का पाला था। जिसका नाम टॉमी उर्फ मुन्ना था। उसकी मौत के बाद गांव वालों ने मिलकर उसके लिए यज्ञ और ब्रह्मा भोज का आयोजन करवाया। ग्रामीणों ने ये सब टॉमी की आत्मा की शांति के लिए किया। बताया जा रहा है कि टॉमी की मृत्यु से पूरा गांव दुखी है। वह पूरे गांव का चहेता था।

बताया जा रहा है कि टॉमी पैदा होने के बाद अनाथ हो गया था। इसलिए गांव वालों ने मिलकर ही उसे पाला था टॉमी उर्फ मुन्ना पूरी गली का ही लाडला था और पूरे मोहल्ले की वह हिफाजत भी करता था। पिछले 6 अगस्त को 12 साल की उम्र में उसकी मृत्यु हो गई। टॉमी की मौत के बाद गांव वालों ने टॉमी उर्फ मुन्ना की आत्मा की शांति के लिए उसकी सभी संस्कार किए। इसी क्रम में टॉमी उर्फ मुन्ना की तेरहवीं आयोजित की गई। गांव वालों का कहना है कि टॉमी की अच्छाइयों के कारण ही पूरा गांव उसे याद कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights