यूपी के कानपुर के शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कार चालक अभी भी लापता है।

कैसे हुआ हादसा?  
जानकारी के अनुसार, आवास विकास कल्याणपुर-3 निवासी राजकिशोर अग्निहोत्री अपने परिवार के साथ औरैया के सहायल गांव में सास की त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने गए थे। शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे जब वे लौट रहे थे, तभी बैरी गांव के सांचुला माता मंदिर के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और शिवली सीएचसी ले जाया गया।

हादसे में हुई इनकी मौत 
डॉक्टरों ने राजकिशोर अग्निहोत्री (60), उनकी पत्नी स्नेहलता (55), बहू राखी उर्फ हिमांशू अग्निहोत्री (35) और पौत्र शिव (2) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में कृतिका अग्निहोत्री (30), सुधा (45) पत्नी संजय वाजपेई, वानी अग्निहोत्री (3), कान्हा (4) और सुधांशु (24) शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि सभी 4 लोगों की मौत डूबने से हुई है। चालक अभी भी लापता है और उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights