मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में पी एस पब्लिक स्कूल,मुज़फ्फर नगर में डॉ राजीव कुमार द्वारा “बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर” के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया एवं बताया गया कि
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह अपराध है जिसमें 02 वर्ष की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

भारत में शादी के लिए लड़के की आयु 21 वर्ष व लडकी की आयु 18 वर्ष है। प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों देव, अदिति, दीपशिखा, पलक, अनन्या, निशु, अनुराग व सूर्यांश को उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया । बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर , जन जागरूकता अभियान में पी एस पब्लिक स्कूल मुज़फ्फर नगर के प्रधानाचार्य कुलदीप सिवाच, प्रबंधक मीनू, अध्यापकों डेज़ी, स्वाति, पिंकी, उषा व सीमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights