कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मंगलवार को असम पुलिस की एक स्पेशल टीम पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई एक एफआईआर (FIR) के ठीक एक दिन बाद हुई है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में उनके घर पर छापेमारी की है। इस दौरान स्थानीय दिल्ली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, जो कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए असम पुलिस के अधिकारियों की सहायता कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस का इरादा केवल पूछताछ का है या खेड़ा की गिरफ्तारी की संभावना भी है। पवन खेड़ा के घर के बाहर इस समय सुरक्षा बढ़ा दी गई है और राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights