मुजफ्फरनगर। वैदिक युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा आगामी भगवान परशुराम शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से मेहता क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंकित वशिष्ठ ने की, जिसमें बड़ी संख्या में युवा ब्राह्मणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यात्रा की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली ध्वज यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए प्रातः 9:00 बजे भारतीय कॉलोनी से पदयात्रा एवं निजी मोटरसाइकिलों के साथ झंडा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। वहीं 17 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा में भी समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा पदयात्रा, निजी वाहनों एवं पिकअप गाड़ियों के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करते हुए सहभागिता निभाई जाएगी। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य संजय मिश्रा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर सभी ब्राह्मणों को आमंत्रण पत्र भेंट कर सम्मानित किया और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा समाज की एकता, परंपरा और गौरव का प्रतीक बनेगी।
बैठक में आगामी यात्रा के सफल संचालन हेतु मुख्य कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें पंडित आशीष मिश्रा को मुख्य कार्यकारिणी अध्यक्ष तथा पंडित अमित तिवारी को उपमुख्य कार्यकारिणी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी समिति में अनुज त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, धीरज शुक्ला, आनंद राज वत्स, राकेश दुबे, विपिन पांडे, रवि शंकर दुबे, शुभम चतुर्वेदी, अमरजीत उपाध्याय, गिरिराज उपाध्याय, दीपक तिवारी, राजेश पांडे, संतोष तिवारी, दयाशंकर मिश्रा, अजय तिवारी एवं मोनू मिश्रा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस बार की परशुराम शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाकर समाज की एकजुटता और शक्ति का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।
