Skip to content
मेष : शत्रु को कमजोर समझने की भूल न करनी चाहिए, क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने के लिए हर दम तैयार रहेंगे।
वृष: संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी और आपके किसी उलझे रुके काम को सुलझाने में इंस्ट्रूमैंटल होगी।
मिथुन: अदालत के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, बड़े लोग आपका लिहाज करेंगे।
कर्क: स्ट्रांग सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।
सिंह : खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
कन्या : व्यापारिक तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।
तुला: चूंकि सितारा उलझनों-झमेलों वाला है, इसलिए कोई भी नई कोशिश न करनी चाहिए, नुकसान का भय।
वृश्चिक: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग भी फ्रूटफुल रहेगी, इज्जत-मान की प्राप्ति।
धनु : राजकीय कामों में कामयाबी मिलेगी, अफसर आपका लिहाज करेंगे, शत्रु भी कमजोर रहेंगे।
मकर: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथावार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
कुंभ: सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान संभल-संभाल कर करना चाहिए, सफर भी टाल देना ठीक रहेगा।
मीन : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल-सद्भाव रहेगा।
