नीरज प्रजापति

स्वर्ण रथ पर फूलों के भव्य श्रृंगार में दर्शन देंगे बाबा श्याम, नौ झांकियां, तीन बैंड, दो डीजे और नासिक ढोल रहेंगे आकर्षण का केंद्र, शिव चौक पर होगी भव्य आतिशबाजी।

मुजफ्फरनगर। बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति के रंग में जल्द ही पूरा शहर सराबोर होने जा रहा है। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 42वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को वकील रोड, नई मंडी स्थित बड़ी धर्मशाला में मीडिया सेंटर के पत्रकारों के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। समिति के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को बाबा श्याम की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा माता वाला मंदिर (छारिया मंदिर), निकट स्वीट्स कॉर्नर, बिंदल बाजार नई मंडी से प्रारंभ होगी। यहां से यात्रा गौशाला रोड, नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी रोड, जिंदल हलवाई के आगे से पीठ बाजार, बिंदल बाजार, मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड और चौड़ी गली होते हुए गौशाला रोड पहुंचेगी।
इसके बाद शोभायात्रा श्री राम स्वीट्स के आगे से द्वारकापुरी रोड, गांधी कॉलोनी मेन रोड, लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने वाले चौराहे से गली नंबर-10 स्थित गुरुद्वारे के सामने होते हुए गांधी कॉलोनी रेलवे पुल पहुंचेगी। यहां से मदन स्वीट्स चौराहा, अंसारी रोड, मोती महल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड और शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पहुंचकर शोभायात्रा का समापन होगा।
स्वर्ण रथ पर सवार होंगे बाबा श्याम
शोभायात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण स्वर्ण रथ पर विराजमान बाबा श्याम का भव्य स्वरूप होगा। फूलों के मनोहारी श्रृंगार में सजे बाबा श्याम अपने भक्तों को दर्शन देंगे। शोभायात्रा में तीन बैंड, दो डीजे, नौ आकर्षक झांकियां, ढोल एवं नासिक ढोल पार्टी तथा आतिशबाजी श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का संचार करेगी।
शिव चौक पर शोभायात्रा के पहुंचने पर विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां भव्य आतिशबाजी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। समिति ने नगरवासियों से अपील की कि बाबा श्याम के स्वागत के लिए अपने प्रतिष्ठानों और घरों को सजाएं तथा ‘हारे के सहारे’ बाबा श्याम का भक्ति भाव से स्वागत करें।

4 अक्टूबर को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार

समिति द्वारा 4 अक्टूबर 2026, रविवार को मेहता क्लब, वकील रोड, निकट वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें जयपुर से प्रसिद्ध भजन गायिका रजनी राजस्थानी और सोनभद्र से भजन गायक संजीव शर्मा पहुंचेंगे। दोनों कलाकार अपने भजनों से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करते हुए भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
भजन संध्या में बाबा श्याम का भव्य दरबार विशेष आकर्षण रहेगा। बाबा को मनोहारी श्रृंगार से सजाकर दरबार में विराजमान किया जाएगा। पूरे आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह है और समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में समिति की मुख्य कार्यकारिणी के मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, पीयूष मित्तल, प्रांशु बंसल सहित अनुराग, जय बंसल, रोहताश कुमार, मनीष जिंदल, संजीव वर्मा, नितिन अग्रवाल, सचिन मित्तल, आशीष अग्रवाल, गौरव जैन, सौरभ वर्मा, अनिल गोयल, मनोज कर्णवाल, अमन गर्ग, वंश भाटिया, विवेक बंसल, नक्षत्र खंडेलवाल, संदीप धवन, संजय अग्रवाल, केशव झांब, विनय गर्ग, लोकेश बंसल, दिनेश मित्तल, मयंक अग्रवाल, अमित सिंघल, राजेंद्र गुप्ता, राजीव गोयल, विशाल कुमार, अभिषेक अग्रवाल, श्याम गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, अनूप गोयल, राघव मदान, दीपांशु गर्ग, राहुल अग्रवाल, विशाल तायल, गिरिराज स्वरूप, अभिषेक सैनी, नितिन मित्तल, बम कर्णवाल, राजेश कर्णवाल, मोनू जिंदल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights