सहारानपुर / दिनेश गुप्ता,
सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला प्रभारी सहारनपुर/मुजफ्फरनगर ने अपने सभी साथियों के साथ सहारानपुर जनपद के नवागत एसपी देहात मयंक पाठक का जनपद आगमन पर पुष्प गुच्छ देकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया । दिनेश गुप्ता ने कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, अनुभव एवं ऊर्जा से जनपद की कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी तथा पुलिस-जन संवाद की नई मिसाल स्थापित होगी।
वही सहारानपुर के पूर्व एसपी देहात सागर जैन को उनके सराहनीय कार्यकाल एवं स्थानांतरण पर हार्दिक शुभकामनाएं। कहा आपके नेतृत्व में जनपद को कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसंवाद का नया आयाम मिला। आपकी कार्यशैली, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता सदैव स्मरणीय रहेगी। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस दौरान सुशील गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष अनिल गर्ग,जिला अध्यक्ष ,पंकज सिंघल,अध्यक्ष,अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, गागलहेडी, मनीष गुप्ता एवं नरेशचंद जैन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights