भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश में मौसम के दो बेहद अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां आंधी-बारिश देश के 24 राज्यों में हाहाकार मचाएंगे वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्य भीषण लू (Heatwave) की चपेट में आने वाले हैं। यानि कि देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व, अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह के विजयपुरम जैसे इलाकों में प्रवेश कर लिया है। अनुमान है कि 26 मई तक मानसून केरल के तट पर पहुंच जाएगा। अल नीनो (El Nino) के मजबूत होने के कारण इस साल सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई गई है जिससे गर्मी भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

PunjabKesari

जानें भारी बारिश कहां मचाएगी आफत? 

मौसम प्रणालियों (पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के एक्टिव होने के कारण देश के कई हिस्सों में इस हफ्ते भारी बारिश और तूफान का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत (North-East) यानि कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 मई और फिर 20-22 मई के बीच 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

वहीं दक्षिण भारत (South India) के केरल, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में 20 मई तक 50 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है। बात करें अगर पूर्वी और मध्य भारत की तो यहां के पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हल्की से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी 20 मई तक आंधी-पानी की संभावना है।

PunjabKesari

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली में इस हफ्ते भीषण गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ेगा। 22 मई तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। वहीं दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी।

PunjabKesari

यहां चलेगी जानलेवा लू 

मौसम विभाग ने 17 से 22 मई के बीच देश के मैदानी इलाकों में भीषण लू और उमस की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान में 21-22 मई को और उत्तर प्रदेश में 19-22 मई के बीच ‘भीषण लू’ चलने की आशंका है। वहीं मध्य प्रदेश के इन क्षेत्रों में 22 मई तक लू का प्रकोप बना रहेगा। बात करें अगर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की तो यहां 18 से 22 मई के बीच तापमान बढ़ने के साथ-साथ भयंकर उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights