पुलिस की कार्रवाई क्या है?
बरेली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस ने पांच टीमें बनाई हैं, जिनका नेतृत्व SP सिटी और SP क्राइम कर रहे हैं। परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्या थी विवाद की वजह?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में दिशा पाटनी की छोटी बहन खुशबू पाटनी ने संत प्रेमानंद महाराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी की थी। गैंगस्टरों ने इसी को आधार बनाकर इस फायरिंग को धार्मिक अपमान का बदला बताया है।

SSP बरेली का बयान
बरेली के SSP अनुराग आर्य ने कहा कि रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर फायरिंग की सूचना मिली है। सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तेज़ी से काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights