बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम को बस की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कर्णपुरा गांव के समीप पेड़ के नीचे छह लोग बैठे हुए थे। इस दौरान अनियंत्रित बस ने पेड़ के नीचे बैठे लोगों को रौंद दिया। इस घटना में रमेश शर्मा की पत्नी गीता देवी (48) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights