डूंगरपुर के सीमलवाड़ा में दर्दनाक हादसा। सीमलवाड़ा क्षेत्र के धंबोला हाल मुंबई निवासी युवक की शादी से एक दिन पहले ह्दय गति रुकने से मौत हो गई। जिसके बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया है। परिवार में हाहाकार मच गया। शादी के दिन उसकी घर से अर्थी निकली। जिसने भी यह सुना वह दुख से भर गया।

जानकारी के अनुसार धबोला हाल मुंबई निवासी चिंतन पुत्र हरि बल्लभ भट्ट का विवाह बुधवार को होना। परिजन शादी मुंबई बैठे ही करवा रहे थे। शादी को लेकर मंगलवार को हल्दी रस्म सहित कई कार्यक्रम थे। रात्रि में चिंतन स्नान करने गया। जब वह काफी समय तक बाहर नहीं निकला तो परिवार के सदस्यों ने काफी देर तक बाथरुम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन चिंतन की ओर से किसी तरह से कोई जवाब नहीं देने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया।

अंदर चिंतन बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था

अंदर चिंतन बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। जिस पर परिजन उसको चिकित्सालय ले गए। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मौत के कारणों का खुलासा करने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया तो चिकित्सक की रिपोर्ट के अनुसार चिंतन की मृत्यु हृदय गति रुकने हुई ऐसा बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights